Breaking News

भागलपुर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का होगा आयोजन

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर महज कुछ दिन का समय शेष रह गया है। वहीं कोरोना काल के कारण दो साल बाद इस बार श्रावणी मेले का आयोजन होगा जिससे पूरे सुल्तानगंज में उत्साह का माहौल बना हुआ है। लेकिन जिस तरह से देश में कोरोना केस में बढ़ोतरी हो रही है ,इससे स्थानीय लोग मेले को लेकर शंकित भी हैं ।

साथ ही मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन और राज्य सरकार के द्वारा तैयारियां शुरु हो चुकी है । सुल्तानगंज से कांवरिया पथ पर अब पीएचडी विभाग के द्वारा काम जल्द शुरू किया जाएगा ताकि कांवरियों को कोई परेशानी न हो जिसको लेकर भागलपुर जिले के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि श्रावणी मेले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने कहा है की इस बार आयोजन की सम्भावना है। पीएचईडी ,नगर परिषद, सड़क, कांवरिया पथ पर काम होना है। इसको लेकर निर्देश दिया गया है।

श्रावणी मेले की सुरुवात होने से पहले कांवरिया पथ की पूरी तैयारी कर ली जाएगी और सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किया जाएगा और डीएम ने बताया कि कोरोना के दो साल के बाद इस बार मेले का आयोजन किया जाएगा जो काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना जताया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.