JAP (जन अधिकार पार्टी) सुप्रीमो पप्पू यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेज प्रताप यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को चैलेंज करते हुए कहा कि-औकात है तो अपने बेटे को पार्टी से निकाल कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप यादव एक के बाद एक कई पार्टी के वर्करों के साथ मारपीट और शर्मिंदगी भरी घटना को अंजाम देते रहे हैं। लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज किया जाता है
दरअसल बीते दिनों RJD (राष्ट्रीय जनता दल) के नेता रामराज के साथ तेज प्रताप के उपर मारपीट का आरोप लगा था। इसके बाद राम राज पप्पू यादव से मिलने पहुंचे। जहां पप्पू यादव से मुलाकात के राम राज ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता कर उन दोनों के बीच हुई बातों का खुलासा किया।


लालू यादव पर राम राज ने लगाया आरोप
पप्पू यादव ने कहा कि राम राज ने उन्हें बताया है। तेजप्रताप यादव ने उन्हें नग्न अवस्था में करके मुर्गा बना कर पीछे से लाठी से पिटाई करवाई है। पप्पू यादव ने कहा कि इन दोनों भाई तेजस्वी और तेज की लड़ाई में राजद के वर्कर पीस रहे है। मैं लालू जी को बताना चाहता हूं कि लालू जी को मुख्यमंत्री उनके वर्कर और बिहार की जनता ने बनाया था। न की उनके बेटों ने। साथ ही पप्पू यादव ने लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाते हुए कहा की रामराज ने जब आवाज उठानी चाही। तो लालू यादव ने उन्हें फोन करके माना कर दिया। कहा मेरा बेटा है न जी। पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव का बेटा है और दूसरे के बेटे की कोई वैल्यू नहीं है।

पप्पू बोले- पटना में गायिका का रेप हुआ, सरकार मस्त, विपक्ष व्यस्त
बीते दिन राजधानी पटना से एक मामला सामने आया जहां एक गायिका के साथ 3 लोगो ने बंद कमरे में रेप किया। जिसके बाद पप्पू यादव ने कहा की बिहार में अब कानून नाम की कोई चीज ही नहीं हैं। इसके बाद भी सरकार चुप रहती हैं। सरकार तो मस्त है और विपक्ष भी अपने में व्यस्त है।किसी बलात्कारी को गिरफ्तार कर लेने से सबकुछ ठीक हो जाएगा।




Leave a Reply