शिवहर में एक जीजा(35) ने अपनी साली(26) की ह’त्या कर दी। लड़की की 4 साल पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले जीजा और साली का अफेयर चल रहा था। शादी के बाद साली उससे रिश्ता नहीं रखाना चाहती थी, लेकिन जीजा उसे रिश्ता बनाए रखने के लिए फोर्स करता था।
लड़की ने मना किया तो जीजा ने उसे बुलाया और उसके हाथ-पैर बांधे। मारपीट की। और गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने शव के ऊपर तेजाब भी डाला। लड़की का शव खेत से बरामद हुआ है।
मामला तरियानी थाना क्षेत्र के मठ मसौली गांव का है। मृतका का नाम रिंकी देवी है। लोगों ने बताया कि यह हत्या अवैध संबंध में की गई है। इसे लेकर मृतका के पिता धर्मपुर गांव निवासी हरेंद्र राय ने इसको लेकर पूर्व में ही तरियानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर तेतरिया थाना क्षेत्र के फाजिलपुर निवासी अपने बड़े दामाद रितेश राय को आरोपित किया है।

पिता ने बताया कि वह पिछले 4 मई के रात से ही गायब थी। दरअसल, मृतका अपने पति जितेंद्र राय और अपनी मां के साथ गांव के ही फरेश राय के बेटी की शादी में आया था। घर में रिंकी अकेली थी।
शनिवार रात परिजन घर लौटे तो घर में ताला लगा हुआ था। और दोनों घर से लापता थे। इसके बाद कई जगह खोजने के पर नहीं मिली। आखिर में तरियानी थाने में लापता होने की आवेदन दिया गया। इसी दौरान पता चला कि मक्के के खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ। मौके पर पहुंचा तो महिला का शव देख परिजन सन्न रह गए जिसके बाद लोगों की काफी भीड़ जुट गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में करें।



Leave a Reply