Breaking News

गोपालगंज में युवक का देशी क’ट्टा के साथ वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें दो युवक शादी समारोह में हाथ मे पिस्टल और कट्टा लिए नर्तकियों को पैसा देते हुए नजर आ रहे। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही युवक का वीडियो में दो लड़के जो नकाब से अपने चेहरे को ढके हुए हैं। उनके द्वारा हाथ में देसी कट्टा और पिस्तौल लेकर नर्तकी को पैसे दिए जा रहे हैं। यह वीडियो इन्ही लडकों ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला है। जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया खास गांव का बताया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बीते एक मई को कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया खास गांव में स्थानीय निवासी बाबूलाल पटेल के घर में बेटी की शादी थी। इसी शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। ऑर्केस्ट्रा में नर्तकियों के डांस करने के दौरान मतेया खास गांव के दो लड़के नकाब से अपना चेहरा ढक कर हाथों में पिस्तौल और देसी कट्टा लेकर नर्तकियों के पास पहुंचे और उसे पैसे देकर डांस करवाते रहें। हथियार के बल पर डांस का यह सिलसिला रात भर चलता रहा।

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि आरोपी नकाबपोश लड़के मतेया खास गांव के रहने वाले हैं। जिसमें एक युवक का नाम शुभम यादव और दूसरे युवक का नाम अजीत कुमार है। बहरहाल कुचायकोट थाना पुलिस ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने के बाद ही कार्यवाई की बात कही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.