Breaking News

मदर्स डे पर मुजफ्फरपुर से हुंकार भरेंगे तेजप्रताप, जनशक्ति यात्रा के अंतर्गत हो रहा आयोजन

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आज मुजफ्फरपुर में होंगे। मदर्स डे के अवसर पर यहां से हुंकार भरेंगे। उनका कार्यक्रम सरैया के रघवा बसंतपुर पट्टी में है। ये आयोजन जनशक्ति यात्रा के अंतर्गत हो रहा है। मदर्स डे के अवसर पर तेज प्रताप मातृशक्ति के साथ संवाद, सम्मान और समाधान पर बात करेंगे। पटना से दोपहर 12:30 में वे निकलेंगे। 2 बजे उनका रघवा में आगमन होगा। इस कार्यक्रम की जानकारी DGP से लेकर पटना, वैशाली और मुजफ्फरपुर DM को दी गयी है। सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है। आगमन के साथ उनका संवाद होगा। 4:30 बजे कार्यक्रम समाप्ति के बाद वे यहां से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि 1 मई को बिहटा में उन्होंने मजदूर दिवस मनाया था। वहां किसानों और मजदूरों को सम्मानित किया था। उसमें कई महिलाएं भी शामिल थी। एक दलित के घर जाकर रोटी, भुजिया और प्याज भी खाया था।

मां ज़्यादा प्यार करती है

तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वे अक्सर कहते हैं कि पिता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी को और मां राबड़ी देवी उन्हें ज़्यादा प्यार करती है। पिछले वर्ष मदर्स डे पर अपनी मां के साथ कई फ़ोटो और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। हाल में भी वे विवादों से घिरे रहे हैं।

यूटूबर से हुआ था विवाद

हाल में ही पटना में एक यूटूबर से उनका विवाद हुआ था। इसका वीडियो भी सामने आया था। इसके अलावा राजद कार्यकर्ता ने उनपर पिटाई करने का आरोप लगाया था। मामला खूब सुर्खियों में रहा था। तेजस्वी को बीच बचाव में आना पड़ा था। तेजप्रताप अक्सर इन्हीं कारणों से सुर्खियों में रहते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.