Breaking News

होम्योपैथी के प्रसिद्ध डॉक्टर बी. भट्टाचार्य का नि’धन, हा’र्ट की बीमा’री से थे ग्रसित

होम्योपैथ के नेशनल फेम डॉक्टर बी भट्टाचार्य की रविवार रात 3 बजे मौत हो गई। उनका निधन भट्टाचार्य रोड स्थित उनके पटना आवास पर हुआ। वे 99 साल के थे। उन्हें हार्ट की बीमारी थी। इसके बावजूद जीवन के अंतिम समय तक वे मरीजों का इलाज करते रहे।

डॉ बी भट्टाचार्य के बारे में उनके निकटवर्ती शिष्य डॉ एस.ए. रजा ने भास्कर को बताया कि डॉक्टर भट्टाचार्य ने अपनी पूरी जिंदगी समाज के नाम कर दी थी। वह हमेशा दूसरों के लिए जीते रहे। बहुत ही प्रैक्टिकल इंसान थे और होम्योपैथ कि उनको गहरी जानकारी थी।

होम्योपैथ की किताबी ज्ञान से बहुत आगे जाकर उन्होंने दवाइयों पर कई सफल प्रयोग किए। उनकी इसी ख़ासियत की वजह से देशभर से कई मरीज दिखाने पटना आते थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.