Breaking News

60 हजार की नौकरी छोड़ किया गाय पालन का स्टार्टअप, पटना में रहकर एक लाख से अधिक कमा रहे

पटना के जीविका में राज्य स्तरीय सलाहकार के पद की नौकरी छोड़कर बिजनेस को अपना कैरियर बनाया फुलवारी शरीफ के जानीपुर निवासी। 60 हजार की नौकरी छोड़ने के बाद अब प्रतिमाह एक लाख से अधिक की आमदनी कम आ रहे हैं सलाहकार रमेश रंजन।

कहते हैं “सुख चाहो खेती करो धन चाहो व्यापार” इस कहावत को आज पटना के जानीपुर निवासी रमेश रंजन ने चरितार्थ कर दिखाया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद लगभग 2 वर्ष पूर्व इन्होंने पटना के जीविका में राज्य स्तरीय सलाहकार के पद पर अपनी नौकरी ज्वाइन की थी। लगभग 1 वर्ष के नौकरी के बाद उन्हें इतनी कमाई से मन नहीं भरा। फिर उन्होंने कुछ ऐसा व्यापार करने की सूची जिससे लाखों रुपए खुद तो कमाया ही जाए और लोगों को भी नौकरी और काम दिया जाए। इस सोच के साथ सलाहकार रमेश रंजन ने मात्र 20 गायों से अपनी स्टार्टअप शुरू की। इन्होंने इसके लिए गुजरात की गिर प्रजाति और शाही वालों के साथ ही कई महंगी प्रजातियों के गायों को खरीद कर अपना व्यापार शुरू किया। रमेश रंजन बताते हैं कि गुजरात की गिर प्रजाति की गाय की दूध कई बीमारियों को रोकथाम में काफी सहायक होता है। उन्होंने बताया कि गिर प्रजाति और साहिवाल प्रजाति के गाय के दूध बाजार में काफी ऊंची कीमत लगभग ₹150 से ₹80 किलो तक की बिकती है। इसके अलावा फिजीशियन और हालैंड ब्रीड की भी गाय से इन्होंने अपनी व्यापार शुरू की। रमेश रंजन बताते हैं कि इनकी यह सोच है कि यह गांव के लगभग एक सौ लोगों को रोजगार से जोड़कर उनकी बेरोजगारी को दूर कर सकें। जानीपुर के नजदीक एक बड़े से प्लॉट पर सेट बना कर किस का काम शुरू किया। इनके दूध की मांग कई जगहों से होने शुरू हो गई है। यह बताते हैं कि इनकी दूध पटना ही नहीं दूसरे राज्यों में भी वितरण हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.