शहर के एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू मुस्लिम भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से अपनी 90 लाख की संपत्ति राम मंदिर निर्माण में देने की घोषणा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने प्लॉट और खेती की जमीन के कागज उन्हें सौंपने की बात कही है, ताकि संपत्ति की धनराशि मंदिर निर्माण में लगाई जाए।
नगर कोतवाली के खालापार निवासी बीजेपी नेता मौहम्मद समर गजनी ने अपनी निजी संपत्ति राम मंदिर निर्माण में देने की घोषणा की । शुक्रवार को यह घोषण करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 90 लाख रुपये की निजी संपत्ति को वह अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण में देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलेंगे और संपत्ति के कागज उनके द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट के नाम करेंगे। ताकि की इस संपत्ति को बेचकर उसकी धनराशि राम मंदिर निर्माण में लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि हिन्दू-मुस्लिम के बीच प्यार पैदा करन
दो प्लाट और खेती की जमीन देने का लिया फैसला
मोहम्मद समर गजनी ने बताया कि उनके पास शहर के योगेंद्रपुरी मे करीब 300 गज प्लाट है। वंही शहर के ही कृष्णापुरी में 100 गज से अधिक का दूसरा प्लाट है। इसके अलावा जनपद के गांव निराना में उनकी दो बीघा खेती की जमीन पड़ी है। यह उनकी निजी संपत्ति है, जिसका बैनामा उनके नाम है। इस बनामे को वह राम मंदिर ट्रस्ट को देंगे, जिससे ट्रस्ट 90 लाख रुपए अर्जित कर लेगा।



भगवा कपड़ों से चर्चा में रहते हैं मोहम्मद समर गजनी
मोहमद समर गजनी ईद की नमाज के दौरान भगवा कपड़े पहनने से चर्चा में आए थे। गजनी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं।




Comment here