मुज़फ़्फ़रपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र इलाके से नाबालिक छात्रा को लेकर भागने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गि’रफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिर’फ्तार आरोपी मुख्य आरोपी का दोस्त है। वह उसके घर के पड़ोस में रहता है।
सूचना के आधार पर केस के आईओ ASI राजू चौधरी ने इलाके में छापेमारी कर उसे गि’रफ्तार कर लिया। उससे थाने पर पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि मामला 1 वर्ष पूर्व फरवरी 2021 का है। उस वक़्त मुख्य अखिलेश सहनी ने छात्रा को उसके स्कूल से भगाकर ले गया था। इसके बाद से छात्रा व मुख्य आरोपी गायब चल रहा है।
घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी। छात्रा की बरामदगी को लेकर पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच आरोपी के दोस्त का लोकेशन आईओ को मिला। जिसके बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मदन सहनी है।
मामले में गायघाट पुलिस का कहना है कि 1 वर्ष पूर्व छात्रा स्कूल पढ़ने गई थी। इसी दौरान आरोपी अखिलेश उसे स्कूल से बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया। मामले में छात्रा की माँ ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें अखिलेश व उसके दोस्त मदन के अलावा, अन्य लोगो को भी आरोपित बनाया गया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। इधर, आईओ का कहना है कि छात्रा के बरामदगी के लिए अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है।







Comment here