Breaking News

अप’राधियों ने युवक को मा’री गो’ली, 39 हजार नकद लेकर हुए फरार

कटिहार में मंगलवार की देर शाम एक तरफ जहां लोग ईद की खुशियां मना रहे थे। वहीं, अज्ञात अपराधियों ने लूट के इरादे से युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे आनन-फानन में पहले सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया , जहां.से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने युवक को कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया

घटना कटिहार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राम नगर चौक पेट्रोल पंप के नजदीक मनोज होटल के सामने घटी है । घटना तकरीबन 7:30 बजे शाम की बताई जा रही है जहां नकाबपोश आधे दर्जन अज्ञात अपराधी बाइक से आये और पप्पू आलम को अपने पास बुलाया और कहा हीरो बन गए हो फिर अपराधियों ने बंदूक की नोक पर उसके पॉकेट मे हाँथ डालते हुए पॉकेट में रखा ₹39000 नगद छीन लिया। घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक के पैर में गोली मार दी।

घटना के संदर्भ में स्थानीय निवासी ने बताया कि पप्पू आलम पेशे से व्यवसाई है जिसका बारसोई में अपनी दुकान है। वह ईद के अवसर पर कटिहार अपने घर परिजनों के बीच खुशियां बनाने आया था। फिर शाम घटना के वक्त वह अपने परिजनों के लिए सामान कि खरीदारी कर वापस घर की ओर जा रहा था । उसी क्रम में कुछ लोगों ने उसे पीछे से आवाज लगाई और अपने पास बुलाया जैसे ही युवक उनके पास गया अपराधियों ने बंदूक दिखाते हुए उनके पॉकेट से नगद निकालकर भागने लगा।

भागने के क्रम में उसने कुछ अपराधियों को पहचान लिया वह शोरगुल मचा पाता इससे पहले अपराधियों ने गोली चला दी । गोली चलते ही आसपास भगदड़ मच गया स्थिति को देखते हुए अपराधी वहां से भाग निकले ।उसी दौरान कुछ लोगों ने छटपटा रहे युवक को उठाकर सदर अस्पताल ले गया। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया । वहीं घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.