Breaking News

गैस सिलेंडर पाइप में रिसाव से लगी आग, आग लगने से जलकर राख हुआ सामान

मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र में जगतपुर पंचायत के बरैया टोल में बीती रात गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। खाना बनाने के समय गैस सिलेंडर पाइप में रिसाव होने की वजह से लगे आग। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया घर से निकाल कर लोग बाहर की ओर भागने लगे लेकिन इस घ’टना में 16 वर्षीय बच्चे आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से हुए घा’यल।

वही बच्चे को आग में झुलसा देख बच्चे के पिता आग बुझाने के लिए गए तो वह भी आग की चपेट में आ गए। बच्चे के साथ पिता भी आग की चपेट में आने से वह भी हुए घायल। मालूम हो कि सिलेंडर में लगी आग इतनी तेजी से फैलने लगी कि आग अपनी चपेट में दो घरों को भी ले लिया। इस अगलगी में घर में रखें मछली मारने वाले चार जाल नगद जोकि ₹15 हजार रुपए मूल्य के थे। वही घर में रखे ₹35 हजार रुपए और घर में रखे जरूरी कागजात, कपड़ा सहित और अनाज जलकर हुई राख। वहीं इस घटना में घायल दोनों व्यक्ति मधुबनी सदर अस्पताल में इलाजरत है।

इस घटना में पीड़ित के तरफ से थाना में कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगलगी की घटना में घायल व्यक्ति विनोद मुखिया उम्र 45 वर्ष पिता कपिलेश्वर मुखिया दूसरा घायल युवक राहुल मुखिया उम्र 16 वर्ष पिता विनोद मुखिया जगतपुर पंचायत बरैया टोल निवासी के रूप में पहचान हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.