बक्सर दिनारा मुख्य मार्ग पर सफर करने वाले लोगो के लिए बहुत अच्छी खबर है।सफर के दौरान इटाढ़ी व धनसोइ में जाम की समस्या से निदान मिलने वाली है। इटाढ़ी से धनसोई तक सड़क का चौड़ीकरण का कार्य बहुत जल्द ही शुरु किया जाएगा। निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रशासनिक स्वीकृति तथा टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।बताया जा रहा है कि सड़क की चौड़ाई कम होने से आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। वर्तमान में ऐसी स्थिति है कि एक साथ यदि दो वाहन सामने आ जाएं तो उनका निकलना मुश्किल होता है।बरसात के दिनों में तो सफर करने वाले लोगो की परेशानी और बढ़ जाती है।
सड़क निर्माण लगभग 35 करोड़ रुपये खर्च की लागत से14 किलोमीटर दूरी में तकरीबन साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी। सड़क निर्माण के प्रशासनिक स्वीकृति के लिए विभाग के द्वारा प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। धनसोई के लक्ष्मण कुमार बताते है कि सड़क को चौड़ा की जाने की नितांत आवश्यकता है। काफी दिनों से इस मांग को स्थानीय जनता के द्वारा उठाया जा रहा था।ऐसे में यदि सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है तो निश्चित रूप से यह जनता के हित में सरकार के द्वारा की गई एक बेहतरीन पहल होगी।
कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग भरत लाल द्वारा बताया गया कि सड़क निर्माण के लिए योजना प्रस्तावित है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के पश्चात कार्य शुरू होगा तभी इसके बारे में ज्यादा कुछ बताया जा सकेगा। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात निर्माण का कार्य मई माह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।निर्माण शुरू होने के तकरीबन डेढ़ साल के अंदर ही चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा सड़क की चौड़ाई के साथ-साथ इसकी मोटाई भी इतनी होगी, जिससे कि बड़े भार वाहन भी आसानी से आ जा सके और सड़क क्षतिग्रस्त ना हो।



Leave a Reply