Breaking News

बिहार : ट्रक ड्राइवर से वसूली करते सिपाही का वीडियो आया सामने

भोजपुर में एक बार फिर एक सिपाही द्वारा वसूली करने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा-पटना मुख्य मार्ग कोईलवर पुल के पास का है। बताया जाता है सिपाही ने बालू लदे ट्रक को अवैध तरीके से पास कराने के नाम पर ट्रक ड्राइवर से 15 सौ रुपए की डिमांड की थी।

ट्रक ड्राइवर के पास रुपए कम होने के कारण ड्यूटी में तैनात सिपाही ने रुपए नहीं देने के एवज में ट्रक को जब्त करने की धमकी भी दे रहा था। वायरल वीडियो में सुन और देख सकते हैं की ट्रक ड्राइवर बार-बार रुपए नहीं होने के कारण गुजारिश कर रहा है। ड्राइवर बोल रहा है की सर अब पैसा नहीं है। फोन पे है तो दीजिए, उसी में बाकी पैसा डाल देते है। क्योंकि खर्चा पानी के लिए कुछ पैसा हमलोगों को भी चाहिए।

ड्राइवर बोलता है कि हमलोग पहली बार बालू ले जाने का काम कर रहे हैं। लेकिन सिपाही चुप्पी साधते हुए मोबाइल चलाने में मशगूल है और जानबूझकर अधिकारियों के नाम पर फोन इधर से उधर लगा रहा है। बाद में बिना कुछ बोले सिपाही रुपए उठाता है और ट्रक के अंदर से उतर कर चला जाता है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी हिमांशु ने कहा कि इसकी जांच के साथ कराई जा रही है। अगर मामला सही पाया जाएगा तो सिपाही पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.