Breaking News

समस्तीपुर DM ने नगर निगम की योजनाओं का किया निरीक्षण

समस्तीपुर डीएम योगेंद्र सिंह ने सोमवार को नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मौजूद अधिकारियों व कर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कर्पूरी सभागार में सांसद निधि से कराए जा रहे कार्य की समीक्षा की तथा जिला स्तर पर एक कमेटी के गठन का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी सदर को दिया। जिला खेल विभाग अंतर्गत लाल कोठी प्रांगण को व्यवस्थित करने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया। नगर निगम द्वारा बारह पत्थर क्षेत्र में नल जल सप्लाई के लिए लगाए गए पंप का निरीक्षण करते हुए संबंधित पार्क (उद्यान) में ओपन- जिम्नेशियम लगाने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया

वहीं नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे जल निकासी के लिए नाला जो तिरहुत एकेडमी तथा सोनवर्षा चौक के कार्य प्रगति के लिए संतोष व्यक्त करते हुए 9 मई तक कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त द्वारा निवेदन किया गया कि चूकि पहले से 15 मई तक डेडलाइन दिया गया था अतः 15 मई तक कार्य पूर्ण कर सकने की अनुमति दी जाए। भूईधारा में जमुवारी तक कच्चा नाला बनाने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि मुजफ्फरपुर नगर निगम में सुपर सकर मशीन किराए पर प्राप्त करने के लिए पत्र भेजा गया है। मशीन आने पर बड़े क्रॉस ड्रेन की सफाई जल्दी हो सकेगी।जमुआरी नदी से सम्बद्ध सहयोगी नाले पर अतिक्रमण हटाने तथा भू- स्वामित्व के बारे में जानकारी उपलब्ध करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया गया।

ट्रेनिंग स्थल में प्रस्तावित प्लास्टिक रीसायकल संयंत्र का कार्य तत्काल प्रारंभ करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया गया। वहीं ट्रेनिंग स्थल की भूमि पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया गया। कर्पूरी बस स्टैंड को अभिलंब स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। शहरी क्षेत्र में बिहार सरकार की खाली जमीन को चिन्हित करने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.