सदर अस्पताल में सोमवार को खाना बनाने के क्रम में आग में झुलसने से घायल पति पत्नी को इलाज के लिए लाया गया. जिसमें से पत्नी के 85% तक जल जाने के कारण चिकित्सक द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. जबकि पति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी मोहन पासवान की 30 वर्षीय पत्नी सपना देवी को बुरी तरह आग में झुलसे हालत में सदर अस्पताल लाया गया।जहां परिजनों ने बताया कि सोमवार को सुबह घर का गैस खत्म हो गया था। जिसकी जगह पर एक दिन पूर्व ही गोदाम पर लाया गया नया गैस लगाया गया।जैसे ही नया सिलेंडर लगाने के बाद सपना देवी ने खाना बनाने के लिए गैस ऑन कर माचिस की तीली जलाई।
वैसे ही सिलेंडर में आग पकड़ लिया।जिसकी चपेट में आकर सपना देवी बुरी तरह झुलस गयी।सिलेंडर में लगी आग इतनी तेजी से भभका की कमरे में रखा कुछ समाना भी जल गया. इसी बीच सपना के चिल्लाने पर उसका पति मोहन पासवान वहां पहुंचा.ल। जिसके द्वारा किसी प्रकार आग बुझाया गया। जिसमें उसका भी दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गया।
इसके बाद घायल सपना देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ हेमंत कपूर के अनुसार महिला 85% तक जल गयी है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं इस में घायल उसके पति मोहन का इलाज यही सदर अस्पताल में किया जा रहा है ।उसके दोनों हाथ जल गए हैं।



Leave a Reply