Breaking News

ग्रामीणों ने चोर को पीटा फिर पुलिस को सौंपा, सीतामढ़ी में पुलिस के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

सीतामढ़ी जिले के पुनौरा में ग्रामीणों ने रंगे हाथ एक चोर को पकड़ लिया। उसे घंटों बंधक बनाए रखा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा- पुलिस लोगों की नींद उड़ा कर खुद सो रही है। लोग इतने आक्रोश में थे कि चोर को पकड़ने आई पुलिस को भी ग्रामीणों ने एक घर में बंद कर बंधक बना लिया।

दरअसल, शनिवार की रात पुनौरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार गांव में एक चोर ने राम इकबाल राय के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और लाखों रुपए की सामान की चोरी कर ली। इस दौरान चोर ने बेशकीमती सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान सुबह 4 बजे में ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

ग्रामीणों ने पुलिस को भी बंधक बना लिया।

ग्रामीणों ने पुलिस को भी बंधक बना लिया।

मामले को लेकर राम इकबाल के भतीजे और गृह रक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि चोर को जब बंधक बनाया गया और इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई, जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। हालांकि उमेश राय के पहल के बाद पुलिस को बंधक से मुक्त कराया गया और चोर को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गिरफ्तार चोर की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार गांव निवासी शंकर राय के पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई। मामले को लेकर दारोगा रामजी राय ने कहा कि चोरी की सामान के साथ चोर को गिरफ्तार किया गया है। चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.