भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक यूट्यूबर से इतने परेशान हो गए कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद मांगी है. खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सीएम नीतीश कुमार, मंत्री संजय झा और बिहार पुलिस से मदद की गुहार लगायी है. भोजपुरी सुपरस्टार ने उनकी बेटी को धमकी देने वाले खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. खेसारी लाल यादव ने यहां तक कहा है कि अगर सरकार और बिहार पुलिस 24 घंटे के अंदर एक्शन नहीं लेती है तो मुझे अपने फैन्स का सहारा लेना पड़ेगा. इतना ही नहीं उन्होंने बिहार छोड़ने की धमकी तक दे डाली है.
खेसारी लाल यादव का आरोप है कि एक यूट्यूबर मेरी बीबी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने फेसबुक पेज के ज़रिए बताया है कि ये यह यूट्यूबर मुझे गालियां दे रहा है, साथ ही मेरी पत्नी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है. इन सब बातों से परेशान खेसारी लाल यादव सरकार पर यकीन करते हुए कहा कि मुझे इंसाफ मिलेगा, नहीं तो मैं अपने फैंस का सहारा लूंगा.
खेसारी लाल यादव ने आगे लिखा है कि और मुझे क्या करना चाहिए इसका फ़ैसला मैं अपने फैंस पर छोड़ता हूं, क्योंकि कोई कुछ भी कहे खेसारी सिर्फ़ अपने फैंस के लिए जीता है, उनके लिए ही जिएगा और सिर्फ़ उनकी ही बात मानेगा. बाक़ी ‘कोई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, होता वही है जो मंज़ूर-ए-ख़ुदा होता है.’ ठीक है.” इतना ही नहीं खेसारी लाल यादव ने धरने पर बैठने और बिहार छोड़ने तक की बात कह डाली है.
बता दें कि गौतम सिंह नाम के यूट्यूबर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव आकर खेसारी लाल यादव को लेकर अपशब्द इस्तेमाल किया है. इसके बाद खेसारी लाल यादव ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार पुलिस से मदद मांगी है. इससे पहले भी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को इस तरह की धमकी मिल चुकी है. सुपरस्टार पवन सिंह के साथ भी बीते दिनों खेसारी लाल का विवाद हुआ था.




Input : LiveCities



Leave a Reply