Breaking News

बगहा में ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत

बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के हरदी नदवा गांव में नहर किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से एक चालक की मौत घटना स्थल पर हो गई।दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौतरवा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।

पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि हरदी नदवा और प्रतापपुर गांव के समीप नहर के किनारे सुबह 8 बजे मंझरिया की ओर से आ रही खाली ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गया जिसमें एक चालक की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना में मृत युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के थाना पडरौना कोतवाली क्षेत्र निवासी जोगिंदर यादव के 32 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव के रूप में हुई है।

वहीं, मृतक को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी आवेदन प्राप्त नही हुआ है। आवेदन के बाद आगे की कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी। बताते चलें कि पिंटू यूपी से ईट लेकर बिहार में पहुंचाने आया था। इसी दौरान ईंट ले जाने के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें पिंटू पूरी तरह से दब गया। स्थानीय लोग जब तक पिंटू को बाहर निकालते तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.