Breaking News

समस्तीपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबे वृद्ध, शौच करने गए थे, पैर फिसला तो गहराई में गए

समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को चौर में डूबे वृद्ध का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान चांदचौर पश्चिमी निवासी स्व. जागरूप राम के पुत्र गगन राम (50 वर्ष) के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना को लेकर बताया जाता है कि मृतक रविवार की शाम शौच करने के लिए पचपैका स्थित चौर गया हुआ था। पैर फिसलने की वजह से वह पानी भरे गड्ढे में जाकर डूब गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन शुरू किया। परंतु कुछ पता नही चल सका।

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने चौर के पानी में घंटो तलाश किया। परंतु सफलता नही मिली। रात हो जाने की वजह से सभी थकहार कर वापस लौट गए। अगले दिन फिर से परिजन ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू किया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी भरे गड्ढे से बरामद किया जा सका। इधर, शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.