Breaking News

सीतामढ़ी में सीता नवमी, ईद को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की

सीतामढ़ी में जानकी नवमी और ईद त्योहार को लेकर सोमवार को शहर में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया। फ्लैग मार्च डीएसपी हेडक्वार्टर राम कृष्णा की अगुवाई में निकाली गई थी। वहीं फ्लैग मार्च नगर थाना परिसर से शुरू हो कर विभिन्न मार्ग चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए वापस थाना लौटी।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे हेडक्वार्टर डीएसपी ने आमजनों से मिलकर आपसी सौहार्द के साथ जानकी नवमी और ईद त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस आगामी त्योहारों को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। फ्लैग मार्च के माध्यम से इलाके में शांति व्यवस्था बरकरार रखते हुए पर्व को आपसी सौहार्द वातावरण में मनाएं।

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। वहीं शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। वहीं जिले में विधि-व्यवस्था शांतिपूर्ण रखने को लेकर प्रशासन के माध्यम से पूर्व में अपील की जा चुकी है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.