Breaking News

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने पत्नी से मांगा तलाक, कोर्ट में लगाई अर्जी;

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है। उन्होंने आज आरा व्यवहार न्यायालय के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट ने 26 मई को अगली सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है

भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलु से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देने वाले पवन सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। 8 मार्च 2015 को मुंबई के अंबोली स्थित फ्लैट में पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। नीलम पवन की भाभी की बहन थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.