Breaking News

जानिए, मुजफ्फरपुर पुलिस क्यों खोल रही बाइक से साइलेंसर, बुलेट के साइलेंसर से गोली की आवाज निकलने वालों पर कार्रवाई

बुलेट के साइलेंसर से गोली की आवाज निकालकर आसपास के लोगों को भयभीत करने का आजकल फैशन चल पड़ा है। सड़कों पर कई बार साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकलते हुए सुनाई पड़ती है। अगर अपने बुलेट देख लिया तब तो ठीक है। अगर नहीं देख पाए तो आपको लगेगा कि कहीं पर गोली चली है। ऐसे उचक्कों पर अब मुजफ्फरपुर पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इनपर कानून का ‘डंडा’ चलना शुरू हो गया है। शुरुआत विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से हुई है। थानेदार रामनाथ प्रसाद ने एक दर्जन से अधिक वैसी बुलेट के साइलेंसर खोल लिए हैं। जिसमे से गोली की आवाज निकलती है। इससे विवि परिसर में हड़कम्प मच गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते अब इस तरह की आवाज विवि परिसर में नहीं सुनाई पड़ती है। चर्चा है कि कुछ लड़कों ने तो पुलिस के डर से खुद ही साइलेंसर खोलकर हटा लिया है।

बैंक मैनेजर ने की थी शिकायत

थानेदार ने बताया कि विवि परिसर में SBI का ब्रांच है। यहां पर एक युवक ने बुलेट की साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकाली। बैंक मैनेजर अंदर थे। उन्हें लगी कि सच मे बाहर गोली चली है। उन्होंने फौरन थानेदार को सूचना दी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर ऑन द स्पॉट कार्रवाई करते हुए मैकेनिक बुलवाया और बुलेट से साइलेंसर खोल कर जब्त कर लिया। इसी के बाद से ये अभियान शुरू हुआ। पिछले तीन दिनों में एक दर्जन साइलेंसर जब्त किए गए।

सभी थानेदारों चलाएंगे अभियान

विवि थाना की कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब ये अभियान सभी थाना क्षेत्रों में चलेगा। टाउन DSP रामनरेश पासवान ने थानेदारों को निर्देश दिया है की इस तरह से कोई भी गोली की आवाज निकाले तो फौरन कार्रवाई करें। विवि थाना की तरह उसकी बाइक से साइलेंसर खोल कर जब्त करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.