Breaking News

मुजफ्फरपुर में डीएम ने बच्चों की लगाई क्लास, निरीक्षण के दौरान पहुंचे स्कूल

मुजफ्फरपुर जिले के डीएम प्रणव कुमार बुधवार को एक उत्क्रमित मध्य विद्यायल पहुंचे। यहां उन्होंने पांचवी के बच्चो के क्लास लिए। बताया जा रहा है कि मुख्यालय के निर्देश पर मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार, डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, पंचायती राज पदाधिकरी सुषमा कुमारी सहित दर्जनभर जिला प्रसाशन के अधिकारियों ने प्रखंड कार्यलय, स्कूल, आरटीपीसीआर काउंटर आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अचानक डीएम प्रणव कुमार मुशहरी प्रखंड अंतर्गत मुशहरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पांचवी की कक्षा में बैठे बच्चों को पढ़ाया। खुद ब्लैक बोर्ड पर बच्चो को टास्क भी दिया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर गुना का टास्क भी एक छात्रा को दिए। जिसे बच्चो ने पूरा भी किया। वही, इसके बाद उन्होंने बच्चो से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे। उसके जवाब भी मिले। इसके बाद उन्होंने बच्चो को आगे बढ़ने को लेकर शुभकामनाए भी दी।

डीएम ने छात्रों की जमकर तारीफ की। इसके अलावा एईएस जागरूकता की जानकारी और मध्याह्न भोजन दूग्ध योजना के तहत बच्चों को दूध भी पिलाया। फिलहाल प्रखंड कार्यालयों की जांच करने में डीएम जुटें है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.