बिहार में कोरोना जांच के साथ घट-बढ़ रहा है। जांच बढ़ाई जा रही है तो संक्रमण बढ़ रहा है, जब जांच घट रही है तो मामले भी घट रहे हैं। यह कोरोना के बड़े खतरे का संकेत हो सकता है। 24 घंटे में 3 गुना संक्रमण बढ़ा है। खतरा पड़ोसी राज्यों से है, क्योंकि उत्तर प्रदेश और झारखंड में स्थिति दिन प्रतिदिन खराब हो रही है
प्रशासन ने बिहार में दिल्ली से आने वालों को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर रैंडम जांच के लिए 4 टीम को लगा दिया गया है। प्रधानमंत्री से राज्यों के साथ कोरोना पर मंथन के बाद बिहार में थोड़ी सख्ती बढ़ाई जा सकती है।
जांच के साथ बढ़ रहा मामला
बिहार में कोरोना की जांच के साथ ही संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। 25 अप्रैल को बिहार में 56,424 लोगों की कोरोना जांच कराई गई थी जिसमें मात्र दो नए मामले आए। हालांकि, 26 अप्रैल को जैसे ही जांच बढ़ाई गई मामले भी बढ़ गए।
26 अप्रैल को बिहार में 1,13,469 लोगों की जांच में 7 नए मामले आए हैं। इससे अब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 21 हो गई है। अब तक बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या 8,30,533 है जबकि 8,18,255 लोगों ने कोरोना को मात दिया है, वहीं 12256 लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इस पर अंकुश लगाने को लेकर मंथन चल रहा है।
दिल्ली वालों से बिहार को खतरा
दिल्ली से आने वालों से बिहार को बड़ा खतरा है। ऐसे में जांच को लेकर सरकार ने अलर्ट किया है। दिल्ली से आने वालों की रैंडम जांच कराई जा रही है। इसके लिए पहले फोकस एयरपोर्ट पर किया गया है।
पटना एयरपोर्ट पर 4 टीम लगा दिया गया है जो विशेष रुप से दिल्ली से आने वालों की कोरोना जांच करेगी। कोरोना की जांच के लिए रैंडम व्यवस्था बनाई गई है। इसमें ऐसे लोगों को हर हाल में जांच करने को कहा गया है जिन्हें खांसी या सर्दी की शिकायत है। स्वास्थ्य विभाग ने पटना एयरपोर्ट पर 4 टीमों को लगाया है। वह अब तक 10 घंटे में 40 लोगों की जांच कर चुकी है।
पीएम के साथ मंथन के बाद होगा निर्णय
प्रध्धानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना के हालात को लेकर देश के सभी राज्यों के सीएम के साथ मौजूदा हालात पर मंथन करेंगे। इस दौरान बिहार के हालात और पड़ोसी राज्यों के हालात से भी उन्हें अवगत कराया जाएगा।
इसके बाद बिहार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। कोरोना को लेकर पीएम के मंथन को लेकर राज्य में तीन दिनों से तैयारी चल रही थी। सरकार ने राज्य के सभी जिलों से पूरा डेटा मंगा लिया था। हर जिले के डीएम से कोरोना को लेकर पूरी जानकारी मांगी गई थी।
जान लीजिए मौजूदा हालात
मौजूदा समय में कोरोना के एक्टिव मामले 21 एक्टिव मामले हैं। 24 घंटे में 7 नए मामले आए हैं। राज्य में 12 अप्रैल के बाद से मामला शून्य नहीं हुआ है। इसके बाद से कोरोना बढ़ रहा है। हर दिन 4 से 5 मामले आ रहे थे, लेकिन 26 अप्रैल को 7 नए मामले आए हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि दूसरी और तीसरी लहर में ऐसे ही हुआ था। जब देश में कोरोना का मामला बढ़ रहा था तब बिहार में दो चार मामले आ रहे थे, लेकिन अचानक से संक्रमण की रफ्तार बढ़ी। इस बार भी ऐसे ही हो रहा है। चौथी लहर को लेकर भी वैसे ही हालात बन रहे हैं। ऐसे में अब सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।
15 दिन में बढ़ सकता है मामला
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रो वायरोलॉजी विभाग के साइंटिस्ट डॉ अभय का कहना है कि 15 दिनों में कोरोना को मामला बढ़ जाता है। जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। डॉ अभय का तर्क है कि देश के कई राज्यों में कोरोना का मामला बढ़ रहा है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में मामला तेजी से बढ़ा रहा है, बिहार का कनेक्शन उन सभी राज्यों से है, जहां कोरोना बढ़ रहा है।
झारखंड में भी कोरोना का केस बढ़ रहा है। ऐसे में बिहार में खतरा बढ़ रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि जिस तरह से पड़ोसी राज्यों में कोरोना बढ़ रहा है, इससे यह बात साफ है कि आने वाले 15 दिन बिहार के लिए चुनौती भरे रहेंगे। 24 घंटे में जांच के साथ कोरोना बढ़ने से खतरा बढ़ रहा है। अब सरकार अलर्ट है, इसलिए ही दिल्ली से आने वालों को लेकर सख्ती है।



Leave a Reply