मंगलवार को जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन पर उपद्रवियों ने पत्थर फेंककर एक शीशा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना लहेरियासराय-हायाघाट स्टेशन के बीच हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन लहेरियासराय से खुली ही थी कि हायाघाट स्टेशन से पहले ही ट्रैक किनारे मौजूद कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
पत्थरबाजी से एसी कोच संख्या बी 5 का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में बोगी के अंदर मौजूद महिला व पुरुष यात्री बाल-बाल बच गए।

समस्तीपुर जंक्शन पर क्षतिग्रस्त शीशा की जांच करते रेलवे कर्मी।
ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचते ही कोच के यात्रियों ने घटना की शिकायत रेल विभाग के अधिकारियों से की। शिकायत मिलने के बाद रेल विभाग के C&W (CARRIAGE & WAGON) कर्मी महादेव सिंह अपने साथी कर्मियों के साथ पहुंचकर क्षतिग्रस्त शीशे का मरम्मत किया। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुई।
घटना के संबंध में दरभंगा से नई दिल्ली जा रहे यात्री रंजीत कुमार झा ने बताया कि ट्रेन लहेरियासराय से निकली ही थी कि किसी ने इतना बड़ा पत्थर मारा कि शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बी 5 में ही 63 नंबर बर्थ पर हमारी सीट थी। शुक्र है कि हम उस पर बैठे नहीं थे नहीं तो मेरा कान क्या शरीर फट सकता था। पत्थर लगने की वजह से शीशा के अंदर हॉल हो गया।
वहीं कुछ महिला यात्रियों ने बताया कि लहेरियासराय से आगे बढ़ते ही आवाज हुई। अचानक खिड़की के शीशा टूट गया और बड़ा सा पत्थर अंदर गिरा। इसमें किसी यात्री को कोई नुकसान नही पहुंचा है। इधर घटना के बाद रेल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।



Leave a Reply