Breaking News

नाबालिग साली को लेकर जीजा फरार

छपरा गड़खा प्रखंड के कदना गांव में पत्नी को विदा नहीं करने पर नाबालिग साली को जीजा फरार हो गया। दो सप्ताह बाद दोनों मिले। जीजा के संग भागी साली नाटकीय ढंग से सोमवार को महिला हेल्पलाइन पहुंची, जहां उसके द्वारा अपने घरवालों पर उसका बाल विवाह करने का आरोप लगाया। इस बात की सूचना महिला हेल्पलाइन के द्वारा संबंधित बीडीओ एवं एसपी को दी गई।

वहीं इस बात की सूचना जैसे ही उस किशोरी के घर वालों को दी गई, घर वाले और गांव वाले भागे भागे महिला हेल्पलाइन पहुंचे। जहां मामला कुछ और सामने आया। वहां पर मौजूद ससुराल वालों ने आस-पास में तलाश किया तो जीजा भी घूम रहा था। जिसे दबोच कर महिला हेल्प लाइन लाया गया। जहां से एसपी को सूचना देकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। महिला हेल्प लाइन में प्रबंधक मधुबाला व कानूनी सलाहकार राजीव कुमार सिंह ने कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए थाने को दोनों को सौंप दिया।

बताते चलें कि करीब 12 वर्ष पूर्व कृष्णा राम की शादी तेरस राम की पुत्री सीकांति देवी के साथ हुई थी। जिसके बाद उन्हें दो पुत्री और 2 पुत्र भी हुए। वहीं कृष्णा राम अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहा। जिसके बाद करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सीकांति देवी अपने मायके गड़खा थाना क्षेत्र के कदना गांव चली गई थी। इसके बाद वह अपने ससुराल वालों पर पत्नी के विदाई को लेकर लगातार दबाव बनाता था। उसी क्रम में विगत 6 अप्रैल को वह अपनी साली को लेकर फरार हो गया था।

इसको लेकर उसके खिलाफ गड़खा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जीजा साली के इस मामले में विगत 6 अप्रैल को गड़खा थाना क्षेत्र के कदना मोहम्मद पुर गांव निवासी तेरस राम के द्वारा दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर शीतलपुर गांव निवासी कृष्णा राम के खिलाफ अपहरण की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी में उनके द्वारा बताया गया था कि उनका दामाद कृष्णा राम उनकी बेटी को लेकर भाग गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.