Breaking News

मोतिहारी में डर्टी डांस पर हर्ष फा’यरिंग, बालाओं के साथ तमंचा लेकर ठुमके लगाते दिखे दो मनचले

मोतिहारी में हथियार के साथ डांस करने का वीडियो सामने आया है। शादी समारोह में युवक हाथ में बंदूक लिए बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा है। वीडियो में दो युवकों के हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। डांस के दौरान एक युवक हवा में फायर भी करता है। यह वीडियो मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गरीबा का बताया जाता है।

22 अप्रैल को शादी समारोह के दौरान ये डांस हुआ। शादी में बाराती के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा का इंतजाम था। इसी दौरान दो मनचले स्टेज पर चढ़कर बार बालाओं के साथ नाचने लगे, इतना ही नहीं बार बालाओं के ठुमके पर दोनों युवकों ने हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी।

हर्ष फायरिंग करने वाले दोनों युवक की हुई पहचान

बार बालाओं के ठुमके पर हर्ष फायरिंग करने वाले दोनों युवक की पहचान हो गई है। दोनों गरीबा पंचायत के रहने वाले हैं। गोलू कुमार उर्फ अभिजीत और चंदन कुमार के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

कल्याणपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। उस मामले में वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। वीडियो में दिख रहे युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.