Breaking News

गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर अब दवाएं भी मिलेंगी, पूर्वोत्तर रेलवे के 5 स्टेशनों पर शुरू हो रही सुविधा

गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर अब रेल यात्रियों को दवाएं भी मिलेंगी। इससे पहले यहां अब तक यह सुविधा नहीं थी। सिर्फ बीमार लोगों का रेलवे स्टेशन पर इलाज किया जाता था, लेकिन अब रेल में सफर के दौरान आम बीमारियों से परेशान यात्रियों के लिए दवाएं मिलेंगी। इसके लिए रेलवे एक योजना धरातल पर उतारने जा रही है।

रेलवे प्लेटफॉर्म पर दवाओं के लिए स्पेशल काउंटर खोले जाएंगे। रेल यात्रा के दौरान उल्टी, दस्त, दर्द बुखार सहित अन्य बीमारियां होने पर तुरंत प्लेटफॉर्म पर दवा खरीद सकते हैं। दवा के साथ ओआरएस का घोल भी मिलेगा। बताया गया है कि गया सहित पांच रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यह सुविधा रेल यात्रियों को एक साथ मिलने जा रही है। पूर्वोतर रेलवे के लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, बनारस के बाद गया में दवा काउंटर खुलेगा।

स्टेशन प्रबंधक बोले- जल्द शुरू की जाएगी सुविधा

दरअसल इससे पहले रेल सफर के दौरान यात्री जब किसी बीमारी से अचानक बीमार पड़ते थे तो उनका इलाज प्लेटफॉर्म पर किया जाता था। बीमारी गंभीर होने की स्थिति में उन्हें रेल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जाता था, लेकिन अब बीमार होने की स्थिति में न केवल रेलवे के डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जाएगा। बल्कि मामूली बीमारी रहने पर दवाइयां दे कर आगे की यात्रा करने का भी लाभ मिलेगा। स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि गया ए वन की श्रेणी में शुमार है। ऐसे में यहां हर आवश्यक सुविधा रेलवे की ओर से दी जा रही है। दवा काउंटर भी उन्हीं सुविधाओं में से एक है। यह सुविधा कुछ ही दिनों में सारी प्रक्रिया पूरी कर यात्रियों को दी जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.