Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल सीतामढ़ी आएंगे, जानें..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल सीतामढ़ी पहुंचेंगे। दरअसल पूर्व सांसद नवल किशोर राय के श्राद्ध कर्म में सीता लेकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पुपरी प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत चैनपुरा गांव आयेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है

सोमवार को डीएम सुनील कुमार यादव दल बल के साथ चैनपुरा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वही मुख्यमंत्री के लिए हेलिपैड से लेकर नवल किशोर राय के घर तक जाने के रास्ते का निरीक्षण किया। इसके बाद सम्बंधित पदाधिकारी को केस दिशा निर्देश भी दिया। डीएम ने स्व पूर्व सांसद के घर जाकर श्रद्धांजली स्थल का मुआयना की।

डीएम ने हरेक बिंदुओं पर व्यवस्थापक से विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश देते देखे गए। पूर्व सांसद नवल किशोर राय का कल मंगलवार को एकादशा और 27 को द्वादशा कार्यक्रम होना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल ही एकादशा कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। मौके पर डीडीसी विनय कुमार, एसडीओ नवीन कुमार, डीएसपी विनोद कुमार, बीडीओ मनोज कुमार और सीओ कौशल किशोर द्विवेदी गौतम समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.