Breaking News

24 घंटे बाद भी STF की गाड़ी का सुराग नहीं, दानापुर से चोरी हुई थी सरकारी गाड़ी

पटना के दानापुर से चोरी गई एसटीएफ के सूमो गोल्ड गाड़ी का 24 घंटे के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद दानापुर में पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों की गठन कर रात भर छापेमारी की गई। इसके बावजूद भी चोरी गई एसटीएस की सरकारी गाड़ी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों ने गाड़ी को ढूंढ निकालने की जिम्मेदारी 100 डायल टीम को दी है। जिम्मेवारी मिलते ही 100 डायल टीम ने दानापुर के उन जगहों का मुआयना किया जहां से गाड़ी चोरी गई थी

बताते चलें कि चोरों के एक गिरोह ने दानापुर के आनंद बाजार से एसटीएफ की सरकारी सुमो गोल्ड गाड़ी उस वक्त चोरी कर ली थी जब एसटीएफ का एक सिपाही गाड़ी को घर के बाहर लगा रखा था। घटना के बाद एसटीएफ का सिपाही दिनेश कुमार ने दानापुर थाने में सरकारी गाड़ी के चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के साथ हैं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दानापुर के आसपास के इलाकों में गहन छापेमारी कि इसके बावजूद भी गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ के सरकारी गाड़ी सुमो गोल्ड को जिसका नंबरBR01PK/2130, इंजन नंबर3OCR4018P460470 एवं उसका चेचिस नंबर MAT446228K9B0119 है। दानापुर थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकारी गाड़ी चोरी के कुछ सुराग मिले हैं लेकिन जांच प्रभावित होने को लेकर फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उसके छानबीन की जिम्मेवारी 100 डायल को दिया जा चुका है। 100 डायल खुद इस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.