Breaking News

बेतिया से व्यवसाई की पत्नी व बेटी लापता, घरेलु विवाद के कारण होती थी लड़ाई

बेतिया शहर के एक व्यवसायी की पत्नी व पुत्री लापता हो गई। महिला के पति ने बेतिया नगर के कालीबाग ओपी थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया। कालीबाग ओपी प्रभारी रणधीर कुमार भट्ट ने बताया की मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं। महिला व उसकी बेटी को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।n

वहीं पुलिस को दिए आवेदन में व्यवसायी ने बताया है कि उनकी 36 वर्षीय पत्नी तथा 16 वर्षीय पुत्री 11 अप्रैल को करीब 11 बजे दिन में अचानक बिना बताये घर से गायब हो गये है। दोनों अपने साथ कपड़े, आभूषण तथा 60 हजार नगदी रुपए भी लेकर गायब हो गये है। उनके पास दो अलग अलग नंबरों के सिम भी है। व्यवसायी जब देर रात में दुकान से घर लौटा तो मामले की जानकारी हुई। व्यवसायी ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया, परंतु पता नहीं चल सका।

व्यवसायी ने कहा कि पिछले साल से ही उसकी पत्नी छोटी – छोटी बातों पर झगडा करती थी व मुंह फूला लेती थी। वह एक व्यवसाय है। पूरे दिन काम पर रहते है। करीब एक साल पहले से उनकी पत्नी बेतिया शहर के मनुआपुल में के एक विवाह भवन में काम करती थी। इस घटना के बाद जब वे विवाह भवन में जाकर मैनेजर से पुछे तो मालूम चला की महिला करीब दस दिन पूर्व वहां आई थी। व्यवसायी पति ने आरोप लगाया है की इस मामले में विवाह भवन के मालिक कि भूमिका संदिग्ध है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.