Breaking News

बेटा नहीं होने पर पत्नी की हत्या

नालंदा में एक शराबी युवक ने बेटा नहीं होने पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दंपती की 4 साल की बच्ची ने वारदात की पूरी कहानी बताई है। मासूम ने कहा कि पापा ने मम्मी को मार डाला। मृतका की पहचान कौशल यादव की (26) वर्षीया पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि आरोपी पति बेरोजगार था। प्रियंका के पैसों से ही वो शराब पीता था। महिला अपने मायके से पैसे लाती थी, उससे ही घर का खर्च चलता था। दंपती की दो बेटियां हैं। बेटा नहीं होने के लिए भी आरोपी कौशल हमेशा अपनी पत्नी को ही जिम्मेदार ठहराता और प्रताड़ित करता था। घटना रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है।

वारदात को लेकर परिजनों ने बताया कि बीती रात कौशल यादव शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। दरअसल, कौशल के साले की शादी थी और उसे मोटी रकम अपने ससुराल से चाहिए थी। कौशल शादी के बाद से ही कौशल यादव पत्नी को अपने मायके से रुपए लाने को लेकर मारपीट करता था। बीती रात जब मारपीट की वजह से प्रियंका की मौत हो गई तो कौशल यादव ने ससुराल फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी और वहां से फरार हो गया।

4 साल की बेटी ने खोला राज

मायके वाले जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो घर की बच्ची ने घटना के बारे में आंखों देखा हाल बताया कि कैसे उसकी मां को उसके पिता ने नशे की हालत में लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की सूचना पर पहुंची रहुई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रहुई थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है। घटना के बाद पति मौके से फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इकलौती बेटी थी प्रियंका

मृतका के पिता बेलछी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी उपेंद्र यादव ने बताया कि 6 साल पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी कौशल यादव से की थी। शुरुआत में तो कुछ दिन तक हालात ठीक रहे। उसके बाद दामाद अक्सर पैसे की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट करता था। इसी बीच दो बेटियों को प्रियंका ने जन्म दिया। जिसके बाद बेटे नहीं होने का ताना दिया जाने लगा। 12 मई को बेटे की शादी है। पूरा परिवार शादियों की तैयारी में जुटा हुआ था। इधर, दामाद ने फिर से पैसे मांगने को लेकर इकलौती बेटी को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.