मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना के बड़कागांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हिंसक झड़प की घटना हुई। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे दूसरे पक्ष से कई महिलाएं हाथ मे लाठी-डंडा लिए सड़क पर उतरी हुई है। जमकर गाली गलौज कर रही है। महिलाएं काफी अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रही है। इसी दौरान मारपीट में खुशबू देवी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। वह नौ महीने की प्रेग्नेंट थी। लेकिन, उनका गर्भपात हो गया। आननफानन में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे को मृत पाया गया।null
खुशबू का आरोप है कि करजा थाना के चौकीदार के बेटे संजीव समेत अन्य ने मिलकर उसके पेट पर लात से मारा था। जिससे उसके बच्चे की मौत हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष ने थाना में एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष से खुशबू देवी तो दूसरे पक्ष से रेखा देवी ने आवेदन दिया था। जिसपर FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।
जमीन को लेकर चल रहा विवाद
खुशबू ने बताया कि उनकी निजी जमीन है। जिसपर आरोपी अवैध तरीके से कब्जा करना चाहते हैं। उसके पति नरेश दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं। इसी दौरान आरोपी उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कर रहा था। जिसे वे रोकने गयी थी। विरोध करने पर आरोपियो ने उनके साथ जमकर मारपीट की।
सिर फोड़ देने का आरोप
रेखा देवी ने लाठी-डंडे से मारकर सिर फोड़ देने का आरोप लगाया है। कहा कि उनकी बहू के साथ भी मारपीट की गई। बेटे की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। इसमे कई लोग घायल हो गए हैं। थानेदार राजेश कुमार राकेश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply