मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित कोढ़िया ढेला सकरवारा साविक इलाके से बाप-बेटे समेत 3 शराब कारोबारियों को पुलिस में गिरफ्तार किया है। मौके से चार पहिया वाहन भी जब्त की गई है। तीनों को गायघाट पुलिस में छापेमारी कर उनके घर से ही गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है तीनों मिलकर शराब का स्टॉक पूरा कर रहे थे। ताकि, घर से उसे बेच सके। स्टॉक पूरा करने के दौरान ही पुलिस को भनक लग गई। इसके बाद गायघाट पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार कारोबारी में पिता अनिरुद्ध प्रसाद यादव व उसके बेटे रोहित राय, रंजन कुमार शामिल गई। जबकि शराब की डिलीवरी देने पहुंचा शातिर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में तीनों के खिलाफ गायघाट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में शराब का भंडारण किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर अनिरुद्ध के घर पर पुलिस पहुंची। इसी दौरान पुलिस गाड़ी देखकर एक व्यक्ति मौके से भागने लगा। उसे खदेड़कर पकड़ने की कोशिश की गई। लेकिन, वह भागने में सफल रहा। वही, चार पहिया वाहन से शराब को घर मे रखने के दौरान तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 436 बोतल शराब भी जब्त की गई। इसके अलावा, एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया। तीनों से पूछताछ की गई। इसमें उन्होंने बताया कि भागने वाला व्यक्ति शराब पहुंचाता है। वे लोग यहां से शराब बेचने का धंधा करते है। इधर, पुलिस तीनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद में जुट गई है।



Leave a Reply