RJD के युवा नगर अध्यक्ष रामराज यादव ने तेज प्रताप पर नंगा कर पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 22 अप्रैल को तेजस्वी के इफ्तार पार्टी के दौरान राबड़ी आवास में तेज प्रताप यादव ने कमरे में बंद कर उन्हें बुरी तरह पी’टा। उनका कहना है कि तेज प्रताप ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसके बाद उन्हें अपने साथ बैठाकर फोटो भी खींचा।n
दरअसल, युवा राजद महानगर अध्यक्ष रामराज यादव ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘इफ्तार पार्टी के दिन तेज प्रताप यादव ने मेरे साथ मारपीट की है। मेरे कपड़े उतार कर पीटा गया है। इस दौरान भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गई। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी गाली दी है।’ उन्होंने कहा, ‘मारपीट के बाद मेरे पीछे चार आदमी को छोड़ दिया गया था। अगर सतर्कता से उस पार्टी से नहीं निकलते तो उस दिन मेरा मर्डर भी हो सकता था।’
रामराज का कहना हैं कि उनके साथ मारपीट केवल इस बात के लिए की गई है, क्योंकि वे तेजस्वी यादव के कोर ग्रुप के मेंबर हैं। साथ ही वे जगदनांद सिंह के आदेशों का पालन करते हैं।

रामराज यादव ने कहा, ‘तेज प्रताप ने तेजस्वी और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी गाली दी।’
तेज प्रताप ने सभी आरोपों को नकारा
हालांकि, तेज प्रताप यादव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने एक फोटो जारी की है। इसमें वो रामराज यादव के कंधे पर हाथ रखकर सहजता से बैठे हैं। फोटो जारी कर उन्होंने कहा है, ‘मैंने रामराज यादव को सम्मान दिया है। मेरे पास फोटो भी है। अगर उनके पास मारपीट की फोटो हैं तो वे जारी करें।’ तेज प्रताप ने कहा, ‘मैंने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। वे प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और सुनील सिंह के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं।’ जब इस फोटो के बारे में रामराज से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह फोटो उनकी पिटाई के बाद का है। उन्हें जबरदस्ती बैठा कर फोटो खींचा गया जिससे यह लगे कि उनके साथ मारपीट नहीं की गई है।

तेज प्रताप ने इस फोटो को जारी आरोपों को नकारा है।
तेजस्वी को इस्तीफा देने पहुंचा रामराज
रामराज सोमवार को RJD कार्यालय पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी भी पार्टी कार्यालय में ही थे। यहां उन्होंने बताया कि पिटाई के बाद वे पिछले तीन दिन से सदमें में थे। आज वे RJD से अपना इस्तीफा देने यहां पहुंचे हैं। तेज प्रताप के व्यवहार ने उन्हें आहत किया है। हालांकि, उनका इस्तीफा फिलहाल पार्टी कार्यालय में स्वीकार नहीं हुआ है।

रामराज सोमवार को अपना इस्तीफा देने RJD कार्यालय पहुंचे थे।
तेज प्रताप वीडियो जारी करें, सब साफ हो जाएगा
रामराज ने बताया, ‘पीटने से पहले उन्हें एक वीडियो दिखाया गया। इसमें वो किसी को पीट रहे थे। इसके बाद उन्होंने उनकी पिटाई का भी वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो में वे तेजस्वी और जगदानंद सिंह को भी गाली दे रहे हैं। वो वीडियो जारी कर दें सब स्पष्ट हो जाएगा।’
RJD के हर इफ्तार पार्टी में होती है मारपीट-HAM
इस घटना का खुलासा करने वाले हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि RJD के इफ्तार पार्टी में मारपीट की जाती है। 2017 में सनोज यादव के साथ मारपीट की गई थी। उन्हें पीट कर पार्टी से भगा दिया गया था। RJD यादव लात-जूता मारकर यादवों को भगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी जब मर्जी होती है यादवों, दलितों और मुस्लमानों को पीट कर भगा देते हैं।



Leave a Reply