Breaking News

नालंदा सैनिक स्कूल के 35 बच्चे बीमा’र मध्य प्रदेश से टूर कर लौटे थे छात्र; डिहाइड्रेशन के हुए शि’कार

नालंदा सैनिक स्कूल के 35 बच्चे सोमवार को बीमार पड़ गए। सभी को स्कूल प्रशासन ने वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में भर्ती कराया है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि 83 बच्चे मध्य प्रदेश से टूर करके वापस लौटे थे। इसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गया। सेहत बिगड़ने पर 35 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सिलाव इलाके में है सैनिक स्कूल

नालंदा में सैनिक स्कूल सिलाव थाना इलाके के नानंद गांव में है। सैनिक स्कूल के शिक्षक पुनीत कुमार के मुताबिक सभी बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद स्कूल प्रशासन की ओर से तत्काल उन्हें अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि डिहाइड्रेशन की वजह से ऐसा हुआ है। हालांकि, अस्पताल की ओर से इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

सभी बच्चे खतरे से बाहर

स्कूल प्रशासन का कहना है कि गर्मी की वजह से बच्चों की सेहत बिगड़ी है। वे मध्यप्रदेश से एजुकेशन टूर पर से लौटे थे। थकान और भीषण गर्मी की वजह से तबीयत खराब हुई है। हालांकि, सभी बच्चों का उपचार किया जा रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.