Breaking News

सीतामढ़ी में लड़की की ला’श देखकर महिला की मौ’त

सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बसहा गांव के वार्ड 8 में एक 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध स्थिति में मौत रविवार की दोपहर में हो गई। शव देखने गई गांव की नव विवाहिता की सदमे में माैत हो गई है। मृत लड़की की पहचान नवल राय की 14 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में की गई है। वहीं मृत नव विवाहिता की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बसा वार्ड नंबर 8 निवासी रत्नेश्वर शर्मा के 25 वर्षीय पुत्री जयंती देवी के रूप में की गई।

सपना का छोटा भाई साजन कुमार ने बताया कि जब वह खाना लाने घर के अंदर गया तो देखा कि उसकी बहन फंदे से लटकी हुई थी। उसने इस घटना की जानकारी मां रुणा देवी को दी। मां जब घर में देखी तो उसने भी फंदे से झूलता पाया। लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी गर्दन पर जख्म का गहरा निशान पाया गया है। वह दुपट्टा के सहारे लटकी हुई थी।

लड़की के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़।

लड़की के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़।

पुअनि. परमहंस राय ने जवानाें के साथ पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। मृत लड़की की मां रुणा देवी रो- रोकर उसकी हत्या कर दिए जाने की बात कह रही थी। बसहा के वार्ड 10 निवासी रत्नेश्वर शर्मा की 25 वर्षीया पुत्री जयंती देवी घटना के बाद शव को देखने गई थी। इसी दौरान वह बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने उसे इलाज को लेकर गांव में ही एक डॉक्टर के पास ले गये। तब तक उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृत महिला की मां सुनीता देवी की रो-रोकर खराब हालत है। पिता रत्नेश्वर शर्मा पुणे में कार्य करते हैं। मृत लड़की सपना कुमारी के शव को पोस्टमार्टम के बाद शाम में घर लाया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.