VIP के मुखिया मुकेश सहनी ने पहली बार अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने शाह पर भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भगवान लाल सहनी को भले OBC आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया लेकिन वे पिछले तीन साल में एक भी काम नहीं कर पाए। अब उनका कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है।
पूर्व मंत्री सहनी ने पूछा कि तीन साल के कार्यकाल में पिछड़ों के कल्याण के लिए कितना काम हुआ है। गृह मंत्री को ये भी बताना चाहिए कि OBC आयोग की ओर से कितने और क्या-क्या काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान पिछड़ों, अत्यंत पिछड़ों के के कल्याण के लिए एक भी काम नहीं हुए हैं।
निषादों के आरक्षण की मांग को नजरअंदाज कर रही BJP
उन्होंने कहा कि निषादों के आरक्षण के लिए VIP आंदोलनरत रही है, लेकिन निषाद को बरगला कर वोट लेने वाली BJP की सरकार ने अब तक सभी राज्यों में आरक्षण की व्यवस्था नहीं की, जिससे पूरे समाज में नाराजगी है।



Leave a Reply