Breaking News

पटना में NH-30 पर तीन गाड़ियों के बीच बड़ी टक्कर

पटना में नेशनल हाइवे-30 पर तीन गाड़ियों के बीच बड़ी टक्कर हुई है। एक बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ है। इस घटना में 4-5 से लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि बड़ी घटना होने के बाद भी सभी की जान बच गई है। किसी की मौत नहीं हुई है। इस बडे़ हादसे की वजह यह है कि तेज रफ्तार वाली एक इनोवा गाड़ी डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में चली गई। सोमवार की दोपहर यह बड़ा हादसा पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर फतुहा और खुशरुपुर के बीच हुआ।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इनोवा गाड़ी पटना से बख्तियारपुर की तरफ जा रही थी। इस गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी। अब ड्राइवर को उस बीच निंद आई या फिर रफ्तार अधिक होने की वजह से उसका बैलेंस बिगड़ गया, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अचानक ही गाड़ी बख्तिारपुर से पटना जाने वाली लेन में चली गई। इसके बाद सामने से आ रही डिजायर कार और इसके पीछे आई दूसरी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इनोवा और पहली कार के बीच जोरदार धक्का लगा।

जिसमें दोनों ही गाड़ियों के आगे का नक्शा ही बिगड़ गया। पकड़े जाने के डर से इनोवा का का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जबकि, उसके अंदर बैठे व्यक्ति को काफी चोट आई। इसी तरफ डिजायर कार में सवार 3 लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है। काफी देर तक आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति बेहोशी की हालत में अंदर ही फंसा रहा। इसके बाद पीछे की कार में सवार एक व्यक्ति को भी काफी चोट आई है।

हादसे के बाद NH पर गाड़ियों का परिचालन रूक गया। कई लोग अपनी गाड़ियों से उतरकर मदद के लिए पहुंचे। आसपास के गांव के लोग भी वहां पर आए। घायलों की मदद की। फिर फतुहा थाना की पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद इलाज के लिए सभी घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। अब पुलिस इनोवा के ड्राइवर के बारे में पता कर रही है। इस हादसे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.