Breaking News

झारखंड से बिहार ले जाते 15 कार्टन विदेशी श’राब जब्त

बरबीघा प्रखंड के केवटी ओपी पुलिस ने सोमवार को 15 कार्टन विदेशी शराब की ढुलाई करते एक तस्कर को लग्जरी कार सहित खदेड़ कर धर दबोचा। इस अभियान का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि झारखंड से एक लाल रंग की लग्जरी कार पर तस्कर विदेशी शराब की खेप को बरबीघा की तरफ से सरमेरा की ओर बहुत तेजी से ले जा रहा था।

संदेह होने पर चालक को कार रोकने का इशारा करने पर वह कार को और तेजी से लेकर भागने लगा। इसे खदेड़ कर कार सहित धर दबोचा गया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की और बीच वाली सीट के नीचे 15 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। इसमें रॉयल स्टेग, ब्लंडर प्राइड और आई वी ब्रांड के सभी विदेशी शराब है।

ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के साहेबगंज निवासी बद्री मंडल के पुत्र सिकंदर मंडल के रूप में हुई है। जब्त लग्जरी कार भी झारखंड में रजिस्ट्रड है। उन्होंने बताया कि विदेशी शराब की खेप झारखंड से बेगूसराय जिला भेजी जा रही थी। विदेशी शराब की इस तस्करी में अन्य तस्कर भी शामिल है। इनको चिन्हित कर उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार युवक के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.