Breaking News

कुख्यात सुपारी किलर बिट्टू शाह नोएडा से गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने कुख्यात सुपारी किलर बिट्टू साह को नोयडा से गिरफ्तार किया है। इसके दो साथी भागने में सफल रहे। इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।वहीं, बिटटू से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। यह सुपारी किलर के अलावे और कई धंधा करता था, जिसकी निशानदेही पर मोतिहारी पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि बिट्टू इंजीनियरिंग का छात्र था, जो पढ़ाई छोड़ कर पैसे के लिए हत्या करना शुरू कर दिया। इसका जेल में बंद कुख्यात सुमन सौरभ और अवधेश साह के साथ भी संपर्क था और उन्हीं के इशारे पर हत्या करता था। हालांकि इस संबंध के पुलिस कुछ बोलने से इनकार कर रही है।nu

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक हत्या की घटना को अंजाम देकर मोतिहारी पुलिस की नींद उड़ा दिया था। उसी हत्या में से एक छौड़ादानो प्रखंड के उप प्रमुख पति रमेश यादव भी है। जो छौड़ादानो थाना के मटर चौक के पास मार्केट में बैठा था। इसी बीच बिट्टू ने अपने साथियों के साथ मिल कर रमेश को गोली मारी और भाग निकला। इस घटना में रमेश की मौत हो गई थी।

इसके बाद मोतिहारी एसपी ने स्पेशल टीम का गठन किया। इसमें टेक्निकल सेल भी शामिल था। इसी बीच टेक्निकल सेल को पता चला कि प्रमुख पति की हत्या करने के बाद बिट्टू अपने साथी के साथ नोएडा में छुपा है। इसके बाद स्पेशल टीम के साथ टेक्निकल टीम नोएडा पहुंची और बिट्‌टू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी भागने में सफल रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.