Breaking News

सीतामढ़ी में LPG सिलेंडर और 20 हजार कैश चो’री

सीतामढ़ी जिले में अब चोर गैस सिलेंडर की चोरी कर रहे हैं। इसे गैस सिलेंडर पर बढ़े दामों का असर भी कहा जा सकता है। दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के कोट बाजार वार्ड में नंबर 13 में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने खिड़की का रड तोड़कर रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर और बगल के रूम मे रखे 20 हजार नगदी चोरी कर लिया।

इसके अलावा पैसे के बगल में रखे सोने चांदी की जेवरात छोड़कर चोरों के द्वारा सिलेंडर और पैसे चुराकर लें जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर गृह स्वामी अजय कुमार ठाकुर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि कोट बाजार निवासी अरुण श्रीवास्तव के घर में किराए पर रहते हैं।

शनिवार की सुबह 5 बजे नींद खुली तो देखा कि पड़ोस में रहने वाले किरायदार के घर का खिड़की टूटा हुआ है। टूटा खिड़की के सहारे चोर अंदर आकर घर से 20 हजार रुपए नगदी व एक गैस सिलेंडर की चोरी कर लिया। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिसके बाद गृह स्वामी के आवेदन पर अज्ञात चोरों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.