मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के सरहचिया गांव में गेहूं दौनी के दौरान थ्रेसर में कटने से एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी। मृत बच्ची की पहचान सरहचिया गांव निवासी अच्छेलाल शाह की 14 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। औराई थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
परिजन ने बताया कि राधा अपने माता-पिता के लिए खाना लेकर खेत मे गयी थी। खाना देने के बाद दोनों खाना खाने लगे। राधा टहलते-टहलते बगल वाले खेत मे थ्रेसर से हो रहे दौनी के पाश देखने के लिए चली गयी। अचानक हल्ला हुआ कि राधा थ्रेसर से कट गयी। जब तक उसको लोग बाहर निकाले तक तक मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। किसी तरह लोगो ने उसको थ्रेसर से बाहर निकाला। पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर शांत करवाया। स्थानीय लोगो की माने तो सामाजिक स्तर पर पंचायत हुई। जिसमें पीड़ित परिवार को उचित मुवावजे का आश्वासन दिया गया।



Leave a Reply