Breaking News

वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी का म’र्डर,दुकान बंद कर लौटने के दौरान बदमाशों ने घेरा

वैशाली में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के सहदेई ओपी क्षेत्र के मंगल हाट के पास हुई। देर शाम दुकान बंद कर अपने भाई के साथ घर लौट रहे एक स्वर्ण व्यवसायी को बाइक सवार तीन अपराधियों ने घेरा। लूटपाट के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के मजरोही उर्फ सहरिया रघुनन्दन गांव निवासी कैलाश सिंह का बेटा 35 वर्षीय पंकज कुमार है।null

स्थानीय लोगों के अनुसार, पंकज अपने भाई ब्रजेश कुमार के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान विरोध करने पर आभूषण कारोबारी पंकज कुमार सिंह को गोली मार दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई वही परिजनों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। परिजन उसे हाजीपुर के एक निजी अस्पताल ले गया जहां मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस।

परिजनों के मुताबिक सराय धनेश के मंगल हाट चौक पर प्रिंस ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की तरह दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से देर शाम वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों भाई मंगल हाट के समीप पहुंचे कि एक पल्सर बाइक पर तीन बदमाश अचानक घेर लिया और लूटपाट के दौरान विरोध करने पर मुहं के जबड़े में गोली मार दी। एक गोली पंकज के जबड़े में लगी और वह जख्मी होकर गिर पड़ा।

गोली मारने के बाद तीनों बाइक सवार बदमाश भाग निकले।घटना की सूचना मिलते ही सहदेई ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।इस संबंध में सहदेई ओपी प्रभारी सुनिता कुमारी ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी थी इलाज के दौरान मौत हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।वही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।घटना के बाद खुशी मातम में बदल गया वही परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.