आजाद हिंद फौज का सक्रिय सदस्य मनोज सिंह को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मनोज सिंह पर हत्या लूट, आर्म्स एक्ट, डकैती के 70 से अधिक मामले कई जिलों के थाने में दर्ज है। जिसे पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली की मनोज सिंह अपने घर आया है। इसकी सूचना एसपी को दी , सूचना मिलते ही एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया
पकड़ीदयाल एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई है। इसमें 70 से अधिक केस के अभियुक्त मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया। एडीपीओ पकड़ीदयाल ने बताया कि 70 से अधिक केश इस पर दर्ज है। जिसमे 50 केस हम लोग ढूंढ निकाले है। वहीं अन्य थानों से संपर्क कर इसके ऊपर केश की जानकारी जुटा रहे हैं।
इन दिनों यह जमीन के काम में तेजी से हाथ बढ़ा रहा था। इसके पीछे काफी दिनों से लगे थे, लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। इसी बीच सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष सरफराज अहमद, बच्चन कुमार, सत्येंद्र प्रसाद,रामाशीष यादव,सिपाही चंदन कुमार के साथ छापेमारी की गई। मनोज सिंह के ऊपर गंभीर श्रेणी के अपराध जैसे हत्या, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट इत्यादि का आरोपपत्रित अभियुक्त है। यह कुख्यात नक्सली एवं आजाद हिंद फौज का सक्रिय सदस्य है।



Leave a Reply