Breaking News

मुजफ्फरपुर : बच्ची से रे’प के प्रयास में आ’रोपित का कोर्ट में सरेंडर

दस साल की बच्ची से रे’प के प्रयास में आ’रोपित रंजीत कुमार ने शनिवार को मुजफ्फरपुर के विशेष पॉक्सो कोर्ट में स’रेंडर किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हि’रासत में जेल भेज दिया। वह पूर्वी चंपारण के चकिया थाना के पुरन छपरा का रहनेवाला है और लंबे समय से फरार था।

उसके खिलाफ बीते 22 फरवरी को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस की दबिश बढ़ने पर रंजीत ने कोर्ट में सरेंडर किया। काजी मोहम्मदपुर थाना के एक मोहल्ले की रहनेवाली पीड़ित बच्ची के पिता ने 31 जनवरी 2021 को उसके खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें पुत्री के साथ आरोपित पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया था। आरोपित रंजीत पीड़ित बच्ची का पड़ोसी था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.