Breaking News

राहत का दौर खत्म होगा:22 साल में अब तक अप्रैल में 41.6 डिग्री तक पहुंचा है तापमान

अप्रैल में इस बार गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूटने की आशंका है। अब तक अप्रैल माह में अधिकतम पारा 2010 में सर्वाधिक 41.6 डिग्री तक पहुंचा है। लेकिन, इस बार 27 अप्रैल तक ही गर्मी का प्रचंड रूप दिखने का अनुमान जताया जा रहा है। दिन का पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनाें में अधिकतम तापमान में छह डिग्री से अधिक की वृद्धि का अनुमान जताया है

इसके साथ ही तेज पछुआ हवा के कारण जलन का अहसास होगा और लू चलेगी। यानी कि गर्मी से राहत का दौर खत्म होने वाला है। इस बार अब तक 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री तक पहुंचा है। माैसम के बदले मिजाज की झलक शुक्रवार से ही दिखने लगी है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार काे अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री ताे न्यूनतम तापमान में 3.0 डिग्री की वृद्धि हुई।

शुक्रवार काे अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 33.9 डिग्री ताे न्यूनतम तापमान दाे डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके कारण लाेगाें काे दाे दिनाें के बाद एक बार फिर से दोपहर में तीखी धूप के साथ ही पूर्वा हवा से जलन का अहसास हुअा। पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में 2.2 डिग्री ताे 24 घंटे में रात के तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई है।

आंधी-पानी से राहत, आम-लीची काे नुकसान

आंधी के साथ शुक्रवार की शाम पूरे जिले में मौसम पूरी तरह बदल गया। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलाेमीटर प्रति घंटे हाेने के कारण जगह-जगह पेड़ के साथ कुछ स्थानों पर मोबाइल टावर तक पलट गए। तेज आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हाे गई। आंधी के कारण आम, लीची के साथ ही गेहूं व मक्के की फसल काे नुकसान हुआ है। हालांकि, माेतीपुर, बाेचहां, गायघाट, कुढ़नी समेत कुछ क्षेत्राें में हुई बारिश के कारण लाेगाें काे गर्मी से राहत मिली।

माैसम विभाग की सूचना के अनुसार, मुजफ्फरपुर समेत पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी व शिवहर जिले में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। अखाड़ाघाट पुल से उत्तर के साथ ही जिले के बाेचहां, गायघाट, मनियारी, बंदरा में हल्की बारिश भी हुई है। हालांकि, साहेबगंज, औराई, कटरा, मीनापुर के इलाकाें में केवल आंधी चली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.