Breaking News

तेजप्रताप बोले- नीतीश से सीक्रेट बात हुई है, खेला होगा, सरकार बनाने का किया दावा

शुक्रवार राबड़ी देवी के घर हुई इफ्तार पार्टी के बाद तेजप्रताप यादव ने सरकार बनाने का दावा किया है। 5 साल बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राबड़ी आवास पहुंचे थे। तेजप्रताप ने कहा है कि उनकी नीतीश कुमार से सीक्रेट बातचीत हुई है, बिहार में खेला होगा, हम सरकार बनाएंगे।

नीतीश कुमार के बगल में जगह बनाई और अंत में ही उठे
तेजप्रताप यादव कई बार अपने बयानों से चर्चा में रहे हैं। नीतीश कुमार से क्या सीक्रेट बात हुई है वही जानें। लेकिन शुक्रवार को राबड़ी देवी के इफ्तार पार्टी में उन्होंने नीतीश कुमार के ठीक बगल में अपनी जगह बना ली और अंत तक बैठे रहे। वह टू सीटेड सोफा था। तेजस्वी उसके बाद बैठे। ज्यादातर समय खड़े दिखे तेजस्वी। इस बीच लालू प्रसाद की सांसद बेटी मीसा भारती ने नीतीश कुमार के पास जाकर उनसे देर तक बातचीत की।

इफ्तार पार्टी में लालू परिवार के साथ सीएम नीतीश कुमार

इफ्तार पार्टी में लालू परिवार के साथ सीएम नीतीश कुमार

इफ्तार के बाद नीतीश कुमार को बाहर तक छोड़ने की बात हो या फिर अन्य बड़े नेताओं को तेजस्वी यादव ने ही इस आतिथेय को निभाया। वे कई बार अंदर से बाहर सड़क तक आए-गए। पूरा आयोजन तेजस्वी यादव के इर्द-गिर्द ही दिखता रहा। इस बीच दिनों बाद उनके रणनीतिकार संजय यादव भी दिखे। तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव के करीबी जिन लोगों से खफा रहते हैं उनमें से जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी, सुनील सिंह, संजय यादव आदि आयोजन में एक्टिव दिखे।

शिवानंद तिवारी ने इंटरव्यू में क्या कहा था याद कीजिए जदयू के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कुछ सप्ताह पहले भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ‘ नीतीश कुमार के बारे में आप लोगों को गलतफहमी है। उस आदमी ने कभी रिस्क नहीं लिया। सदन में संकल्प लेकर पलट जाने वाले को देश की जनता अब पीएम मटेरियल मानेगी यह असंभव चीज है। वे जानते हैं कि नरेन्द्र मोदी क्या चीज हैं। वे जैसे इधर से उधर होंगे कि ईडी और सीबीआई की जांच शुरू हो जाएगी। तुरंत अंदर कर दिए जाएंगे। 22 घोटाले का जिक्र नरेन्द्र मोदी ने खुद 2014 के चुनाव में गांधी मैदान में किया था।’

एक तरफ 15 मार्च 2022 को शिवानंद तिवारी का भास्कर को दिया इंटरव्यू है और दूसरी तरफ तेजप्रताप यादव का शुक्रवार को राबड़ी देवी के आवास में इफ्तार पार्टी के बाद दिया बयान कि ‘नीतीश कुमार के साथ उनकी सीक्रेट बातचीत हुई है।’ लोग समझते हैं कि लालू परिवार में दो बेटों के बीच कैसा पावर वार चलता रहा है। यह कुर्सी पर बैठने से लेकर बयानवीर बनने तक में दिखा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.