Breaking News

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2527 नए केस, 33 मौ’तें; लगातार चौथे दिन 2 हजार से ज्यादा मामले

नई दिल्ली. भारत में कोरोना केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2527 नए मामले दर्ज किए गए. इसकी वजह से देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 15,079 हो गई है. यह लगातार चौथा दिन है, जब कोरोना के 2 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं. पॉजिटिविटी रेट 0.56 प्रतिशत बना हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान 33 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि देश में 2527 नए मामले सामने आने के साथ ही 1656 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है. देश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,30,54,952 हो गई है. इनमें से 4,25,17,724 लोग ठीक हो चुके हैं. इस तरह करीब 0.03 प्रतिशत ही एक्टिव केस हैं. 98.75 प्रतिशत लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं

दिल्ली में एक दिन पहले 1024 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे, जो 10 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है. पॉजिटिविटी रेट के मामले में भी दिल्ली आगे हैं. यहां हर 100 में से 4.64 लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं.  केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजधानी दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.