Breaking NewsCelebritiesEntertainmentFashionLife Style

माहिरा शर्मा नहीं देखना चाहती शहनाज़ गिल का चेहरा, शेयर की अपनी तस्वीरें, देखें…

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा पारस छाबड़ा के लिए खुश हैं, जो ‘मुझसे शादी करोगे’ शो पर दुल्हन खोजने की तैयारी ने हैं। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा ने कहा है कि वह पारस छाबड़ा की शादी में डांस करना पसंद करेंगी और कभी भी शहनाज़ गिल का चेहरा नहीं देखना चाहेंगी।माहिरा को इस बात से राहत मिली है कि अब उनका नाम पारस से अब नहीं जुड़ेगा क्योंकि अब वह एक रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए तैयार है जिसका टाइटल ‘मुझसे शादी करोगे’ है, जिसमें वह अपने लिए एक लड़की की तलाश करेंगे।

अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए माहिरा ने एक इंटरव्यू के अंत में ETimes को बताया, ‘पारस एक दोस्त है और वह हमेशा एक दोस्त रहेगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वह एक शो मुझसे शादी करोगे कर रहा हैl अब मैं अपने दोस्त की शादी में नाचूंगी। लोग सोच रहे थे कि हमारे बीच कुछ चल रहा था।’शहनाज़ के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था, ‘मैं बहुत वफादार व्यक्ति हूं और उनकी तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं था। शहनाज़ ने शो में कहा है कि उन्होंने मुझे कभी अपना दोस्त नहीं माना। मैं ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती, जो आपके प्रति वफादार नहीं हैं और जो पलटते रहते हैं। मैं उसे शो के बाद नहीं मिलना चाहूंगी क्योंकि शहनाज़ ने मेरे सामने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया लेकिन मेरे पीठ पीछे मेरी बुराई की है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.